उत्तराखंड: सीएम धामी ने दिए निर्देश, सरकारी अधिसूचनाओं में जनवरी – फरवरी नहीं, बल्कि हिंदू महीने लिखे जाए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

विक्रम संवत भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग- सीएम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह निर्देश दिए हैं कि राज्य में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं, राजपत्र अधिसूचनाओं, उद्घाटन पट्टिकाओं और शिलान्यास पट्टिकाओं में तिथि और वर्ष के साथ विक्रम संवत और हिंदू माह (जैसे फाल्गुन, कृष्ण पक्ष/शुक्ल पक्ष) का उल्लेख अनिवार्य रूप से किया जाए। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को तत्काल आवश्यक आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद भविष्य में जारी होने वाली सभी अधिसूचनाओं, शिलान्यास पट्टिकाओं और उद्घाटन पट्टिकाओं में इन पारंपरिक कालगणना मानकों को शामिल किया जा सके।