नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल अब जल्द अपना पहला स्टार्टअप लॉन्च करने वाला है।
विवि के फार्मेसी विभाग में जल्द शुरू होगा स्टार्टअप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कुलपति प्रो. दिवान सिंह रावत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह स्टार्टअप छात्रों और शोधकर्ताओं को उद्योग से जोड़ने और आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बताया कि यह स्टार्टअप हर्बल और कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण करेगा। जो प्राकृतिक और सुरक्षित होंगे। यह परियोजना स्थानीय संसाधनों का उपयोग करेगी। इससे क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।