31 मार्च: आज मनाया जाता है विश्व बैकअप दिवस, बहुमूल्य डिजिटल दस्तावेजों की सुरक्षा करने की याद दिलाता है यह दिवस

आज 31 मार्च 2026 है। आज विश्व बैकअप दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें अपने बहुमूल्य डिजिटल दस्तावेजों की सुरक्षा करने की याद दिलाता है।

बैकअप दिवस

बैकअप आपकी सभी महत्वपूर्ण फ़ाइलों की दूसरी कॉपी है। जैसे उदाहरण के लिए, आपके परिवार की तस्वीरें, होम वीडियो, दस्तावेज़ और ईमेल। इसे एक जगह (जैसे आपके कंप्यूटर) में संग्रहीत करने के बजाय, आप हर चीज़ की दूसरी कॉपी कहीं सुरक्षित रखते हैं। जिससे हम इन्हें लंबे समय तक अपने पास संभाल कर रखते हैं। इससे हमारी पुरानी यादें संभाली जा सकती हैं।