हल्द्वानी: सीपीयू हल्द्वानी ने चलाया विशेष अभियान, नो‌ पार्किंग में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने‌ पर इतने चालकों पर की कार्यवाही

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में दिनांक 02.04.2025 को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा आदेशों के तहत सीपीयू प्रभारी उ0नि0 जगदीश कोहली व टीम द्वारा शहर हल्द्वानी में नो पार्किंग के तहत विशेष अभियान चलाया गया ।

पुलिस की कार्यवाही

इस अभियान में कालूसाही मंदिर से तिकोनिया चौराहा, कालूसाही से STH और काठगोदाम क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 22 चालान नो पार्किंग के तहत चौपहिया वाहनों के किए गए। साथ ही, 01 चालान नो एंट्री का भी किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 अन्य वाहनों के चालान विभिन्न धाराओं में किए गए, जिनमें रैश ड्राइविंग, बिना हेलमेट, बिना नम्बर प्लेट, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, ओवरस्पीडिंग, और अन्य यातायात उल्लंघन शामिल थे। कुल 73 चालान किए गए हैं।