उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। जिसमे केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग जल्द शुरू होगी।

जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू हो जाएगी। दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। इसी दिन से केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। बुकिंग के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण व आईआरसीटीसी ने तैयारी पूरी कर ली है। बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी जल्द वेबसाइट का लिंक जारी करेगा।
प्रति यात्री किराया आने व जाने का

सिरसी से केदारनाथ 6061
फाटा से केदारनाथ 6063
गुप्तकाशी से केदारनाथ 8533