उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिससे हड़कंप मच गया है।
जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां जिला कारागार में 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान इन कैदियों में एचआईवी की पुष्टि हुई है। जिसके बाद तुरंत इन कैदियों को अन्य बंदियों से अलग कर विशेष बैरक में शिफ्ट कर दिया है।
संक्रमित कैदियों की हो रही जांच
इस संबंध में इस खबर की पुष्टि वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने की है। उन्होंने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी एचआईवी संक्रमित कैदियों का इलाज स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए आने वाले प्रत्येक इन्वेस्ट (अंडर ट्रायल या नया कैदी) का जेल में दाखिल होते ही स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है, जिसमें एचआईवी की जांच भी शामिल होती है। उन्होंने कहा कि ‘इस समय हमारे पास करीब 15 इन्वेस्ट ऐसे हैं, जिनमें एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें अन्य बंदियों से पूरी तरह अलग रखा गया है। हम पूरी सावधानी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं।’