देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।
आज इनके बीच होगी भिड़ंत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा। आज 18 अप्रैल, शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा।
इतने बजे से शुरू होगा मैच
आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।
कल कौन जीता
कल का मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 5 विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से जीत हासिल की। जिसमे मुंबई इंडियंस ने 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 7वें नंबर पर छलांग लगा ली है। सनराइजर्स हैदराबाद भी 9वें नंबर पर मौजूद है।