उत्तराखंड: इंटरनेट मीडिया पर छाया है घिबली ट्रेंड, सावधानी के साथ करें इस्तेमाल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो अलग अलग पैंतरो‌ से मासूम जनता को ठग रहीं हैं।

ठगों से रहें सावधान

वहीं इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर घिबली ट्रेंड पर चल रहा है। लोगों में इसका काफी क्रेज बढ़ रहा है। ऐसे में साइबर ठग भी इन पैंतरों का सहारा ले रहें हैं। यह ठग फोटो का गलत इस्तेमाल या घिबली की मिलती जुलती एप, फेसबुक व वाट्सएप से ठगी की घटनाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आप सावधान रहें।

पुलिस की सलाह

जिस पर साइबर थाना पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए साइट को अच्छी तरह से जांच परखने की सलाह दी है। किसी भी नए साइट या लिंक के सिक्योरिटी फीचर के बारे में पूरी जानकारी लें।