अल्मोड़ा: पूर्व मध्यमा द्वितीय का परिणाम घोषित, इतने फीसदी अंकों के साथ विक्की भट्ट ने किया स्कूल टॉप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद 2025 के पूर्व मध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल) का बीते कल गुरूवार को परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है।

छात्रों का शानदार प्रदर्शन

जिसमे इस परीक्षा परिणाम में श्री कल्याणिका वेदवेदांग संस्कृत विद्यापीठ्म कनरा डोल के छात्र विक्की भट्ट ने 81.6 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है। जो उधम सिंहनगर निवासी हैं। वहीं नैनीताल निवासी तनुज परगाई, 75.6 फीसदी अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहें। इसके अलावा विद्यालय के सभी छात्र अच्छे अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में पास हुए।

दी शुभकामनाएं

छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक स्वामी कपीलेश्वरानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद, प्रधानाचार्य विवेक स्वरूप, नीति जोशी, निरपाल सिंह, कल्पना डालाकोटी, पूर्णिमा नयाल, विनय तिवारी आदि लोगों ने बधाई दी है।