अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में रविवार को दुग्ध मूल्य नहीं बढ़ने पर उत्पादकों ने दुग्ध संघ अध्यक्ष से मुलाकात की।
आंदोलन की चेतावनी
जिसमे उन्होंने जल्द दुग्ध मूल्य बढ़ाने की मांग उठाई। उत्पादकों ने कहा कि दुग्ध मूल्य में 17 मार्च से एक रुपये की बढ़ोत्तरी का आश्वासन अधिकारियों की ओर से लिखित में दिया गया था, लेकिन अब मूल्य नहीं बढ़ाया गया है। जिससे उत्पादकों में भारी रोष है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों के लिए दूध देने के दिनों की संख्या व मात्रा में सुधार करने, दुग्ध उत्पादकों को ध्यान में रखकर कानून बनाने, पशु विकास कोष को दुग्ध उत्पादक हित में उपयोग करने आदि की भी मांग उठाई है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने आंदोलन की चेतावनी दी।
रहें मौजूद
इस मौके पर यहां आनंद बिष्ट, ब्रह्मानंद डालाकोटी, श्याम सुंदर सिंह, रवींद्र सिंह खाती, राम सिंह, गोपाल सिंह, जीवन सिंह, उमेश चन्द्र, रवि आदि मौजूद रहे।