जल्द आपके वाहनों के हार्न से सुनाई देगी ढोलक या बांसुरी की धुन, कानून बनाने पर हो रहा विचार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आने वाले दिनों में शायद‌ अब वाहनों के हार्न से ढोलक या बांसुरी की धुन सुनाई दे सकती है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बीते सोमवार को इस बात की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने बताया कि वह एक ऐसा कानून बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिसके तहत वाहनों के हॉर्न में केवल भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों की ध्वनि का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस बात की कोशिश मोदी सरकार कर रही है। कहा कि ”मैं एक ऐसा कानून बनाने की योजना बना रहा हूं कि सभी वाहनों के हॉर्न भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों पर आधारित हों, ताकि उन्हें सुनना सुखद हो। बांसुरी, तबला, वायलिन, हारमोनियम।”