अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार की आमद बढ़ने लगी है। जो अंधेरा होते ही आबादी की ओर आने लगे हैं। दिन में भी इनकी सक्रियता बढ़ रही है। इस तरह गुलदार की आबादी की ओर लगातार सक्रियता एक बड़ा चिंता का विषय है।
गुलदार की सक्रियता
जानकारी के अनुसार अब अल्मोड़ा के हीराडूंगरी, रानीधारा टॉप और रानीधारा क्षेत्र में पिछले 2-3 दिनों से तीन गुलदारों की सक्रियता दिख रही है। घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों गुलदार कैद हुए हैं। इन दिनों में आबादी वाले इलाकों में गुलदारों की सक्रियता देखी गई है, जिससे लोगों में डर और चिंता है। गुलदारों की इस तरह की सक्रियता से लोगों में डर और चिंता बनी हुई है। जिस पर वे वन विभाग से इस समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं।