नैनीताल: सघन सत्यापन अभियान: 17 व्यक्तियों के विरुद्ध हुई यह कार्यवाही, इस वजह से 7 मकान मालिकों पर लगाया चालान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है।

पुलिस का सत्यापन अभियान

इसी क्रम में दिनांक 27.04.2025 को थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत वनभूलपुरा क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान किरायेदारों, श्रमिकों, चौकीदारों एवं घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने पर कुल 17 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी  कार्यवाही कर  2,500 रुपए जुर्माना जमा करवाया गया। साथ ही, 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 7 मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन न कराए जाने पर उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 10-10 हज़ार रुपये कुल 70,000 रुपए का जुर्माना कर संबंधित रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की गई है।