उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का कल 30 अप्रैल से आगाज होने जा रहा है। जिसमे व्यवस्थाओं का खास ध्यान दिया जा रहा है।
अर्द्धसैनिक बल की तैनाती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार चारधाम यात्रा में पहली बार अर्द्धसैनिक बल भी तैनात होंगे। यह फैसला बीते दिनों पहले हुए पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर किया गया है। जिस पर पुलिस की ओर से केंद्र सरकार को अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनी उपलब्ध कराने की मांग की गई है। जिसमे छह कंपनियां गढ़वाल परिक्षेत्र और चार कंपनियों को कुमाऊं परिक्षेत्र के धार्मिक स्थलों व पर्यटन क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही इन कंपनियों का आवंटन किया जाएगा।