उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: फूलों की सजावट से सजने लगा बाबा केदार का धाम, कल भव्य उद्घाटन से शुरू होंगे दर्शन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का 30 अप्रैल से भव्य आगाज हो गया है।

चारधाम यात्रा शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। केदारनाथ धाम फूलों से सजने लगा है। इस बार केदारनाथ मंदिर को अद्भुत रूप से सजाया गया है। दो मई को सुबह 7.00 बजे केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए खुलेंगे। जिसके भव्य उद्घाटन की तैयारियां चल रही है। इस मौके पर मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है‌। इसके साथ ही एक भव्य यात्रा की शुरुआत होगी। वहीं 4 मई को सुबह 6 बजे बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा के लिए इस बार कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्गों से लेकर चारों धामों में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेंगी। प्रदेश से करीब 6000 पुलिसकर्मियों के अलावा पहली बार आतंकवादी रोधी दस्ता (एटीएस) व बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) तैनात किया गया है।