उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुले, बाबा तुंगनाथ के जयकारों से गूंजा धाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुल गये हैं।

पूरा चोपता क्षेत्र बाबा तुंगनाथ के जयकारों से गूंज उठा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तृतीय केदार तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली भूतनाथ मंदिर से अपने मंदिर तुंगनाथ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंची। जिसके बाद बीते कल शुक्रवार को डोली अपने मंदिर पहुंची। कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया। यहां शुभ लग्न पर सुबह 10.15 बजे तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोले गए। अब छह माह तक बाबा तुंगनाथ के भक्त अपने आराध्य के दर्शन और पूजा इसी स्थान पर करेंगे।