अल्मोड़ा: NEET परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल अलर्ट मोड पर, की जा रही सघन चेकिंग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज रविवार को अल्मोड़ा जिले में NEET परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के रानीखेत और द्वाराहाट परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस बल तैनात

जिसमे सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

एसएसपी के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही

📌📌नोडल अधिकारी सीओ रानीखेत विमल प्रसाद द्वारा परीक्षा केंद्र में लगे पुलिस बल को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
📌📌सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व  एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की गई।
📌📌जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।
📌📌कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग की गई।
📌📌परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।
📌📌सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।