अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत 73 रिक्त सीटों के लिए खिलाड़ियों के जिला स्तरीय ट्रायल किए गए। बालिका वर्ग में 60 जबकि बालक वर्ग में 13 सीट रिक्त हैं।
किया गया ट्रायल
जानकारी के अनुसार बुधवार को एचएनबी स्टेडियम में बालक और बालिकाओं के 14-17, 17-19, 19-21, 21-23 आयु वर्ग में रिक्त 73 सीट के लिए जिला स्तरीय रिट्रायल हुए। जिसमें नगर निगम, पालिका और विकासखंड के 100 से अधिक बालक और बालिकाओं ने अपना हुनर दिखाया। अब छात्रवृत्ति के लिए खिलाडियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा।