अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 09-05-2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया।
दिए यह दिशा निर्देश
साथ ही कहा कि वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत हर परिस्थिति से निपटने के लिए जवानों का मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना आवश्यक है। एसएसपी ने पहले परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया। परेड के दौरान दौड़,तेज चाल से मंच से गुजरना,ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया। एसएसपी ने पुलिस लाईन कार्यालयों,मैस, जिम आदि का निरीक्षण किया और प्रगतिशील निर्माण कार्यों के संबंध में प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
रहें मौजूद
इस दौरान सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी,सीओ रानीखेत विमल प्रसाद,प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम सहित समस्त कोतवाली/थाना/यातायात प्रभारी,पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी, दूरसंचार, पुलिस लाईन, पुलिस कार्यालय, फायर स्टेशन के अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।