02 मई: नारद‌ जन्मोत्सव आज, सृष्टि के पहले पत्रकार व राक्षसों के बीच एक दिव्य दूत की भूमिका के लिए जाने जाते हैं देवऋषि नारद मुनि

आज 02 मई 2026 है। आज नारद जन्मोत्सव है। हर साल वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष तिथि को नारद जयंती मनाई जाती है। नारद मुनि को सृष्टि का पहला पत्रकार माना जाता है। वह तीनों लोकों में सूचना पहुंचाने का काम करते थे। मान्यता है कि इसी तिथि पर नारद मुनि का जन्म हुआ था। मान्यता है कि नारद जी को ब्रह्मा जी का मानस पुत्र माना जाता है और उन्हें देवताओं और राक्षसों के बीच एक दिव्य दूत की भूमिका के लिए जाना जाता है।

यह रहेगा शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार‌ ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 1 मई को रात 10 बजकर 52 मिनट पर शुरू होकर 3 मई को रात 12 बजकर 49 मिनट तक रहने वाली है। ऐसे में उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए नारद जयंती शनिवार 2 मई 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेंगे।
• ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 4 बजकर 14 मिनट से लेकर प्रातः 4 बजकर 57 मिनट तक
• अभिजित मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक
• गोधूलि मुहूर्त – शाम 6 बजकर 56 मिनट से शाम 7 बजकर 17 मिनट तक
• त्रिपुष्कर योग – 3 मई को रात 12 बजकर 49 मिनट से लेकर 3 मई सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक।

जानें पूजन विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद साफ सुथरे वस्त्र धारण करें। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें फिर साफ कपड़े धारण करें। इसके बाद नारद मुनि का ध्यान करके आप व्रत का संकल्प ले। आप घर के मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें।‌ अब आप अपने इष्ट देवी-देवता का ध्यान करें। पूजा चौकी पर कपड़ा बिछाकर उनकी मूर्ति स्थापित करे। इसके बाद धूप-बत्ती जलाकर विधि-विधान से पूजा करें। फिर नारद जी को फल और मिठाई का भोग लगाइए। परिवार की सुख-शांति की कामना करें और प्रसाद वितरित करें।