सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने वर्ष 2025 के लिए कुछ दिनों पहले बहुप्रतीक्षित भर्ती कैलेंडर जारी किया है।
परीक्षा कैलेंडर जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कैलेंडर के अनुसार केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में नियुक्तियों के लिए जनवरी 2026 तक कुल 20 भर्ती परीक्षाएं आयोजित होंगी। जिसमें-
📌📌📌सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा फेज-13 के लिए आवेदन दो से 23 जून तक चलेगी। परीक्षा 24 जुलाई से चार अगस्त तक होगी।
📌📌📌स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’ परीक्षा की आवेदन तिथि पांच से 26 जून तक होगी। परीक्षा छह से 11 अगस्त तक होगी।
📌📌📌कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2025 टियर वन के आवेदन नौ जून से चार जुलाई तक होंगे। इसकी परीक्षा 13 से 30 अगस्त तक प्रस्तावित है।
📌📌📌एसआइ (दिल्ली पुलिस) एवं सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स परीक्षा 2025 के आवेदन 16 जून से सात जुलाई तक चलेंगे। परीक्षा एक सितंबर से छह सितंबर तक प्रस्तावित है।
📌📌📌कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा के आवेदन 23 जून से 18 जुलाई तक और परीक्षा आठ से 18 सितंबर तक आयोजित होगी।
📌📌📌मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) एवं हवलदार परीक्षा के आवेदन 26 जून से 24 जुलाई तक और परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर तक आयोजित होगी।
📌📌📌जेएसए/एलडीसी/यूडीसी 2024, एसएसओ 2022-2024 भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आठ जून को प्रस्तावित है।