आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 17 मई 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय में कम मेहनत से अत्यधिक लाभ मिलेगा, जो आपको खुशी देगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोग कहीं और अप्लाई कर सकते हैं।  सफलता मिलेगी।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। लाभ का दिन है। दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को धैर्य व संयम से निपटाने की कोशिश करें। आपको बेवजह कामों को लेकर भाग दौड़ बनी रहेगी। आप दूसरे के मामले में बोलने से बचें। आप किसी संपत्ति को खरीदने की योजना बनाएंगें। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी। मन परेशान रहेगा। आपका खर्च भी अधिक होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। नयी योजनाएं सफल होंगी। धन खर्च बढ़ेगा।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। कुछ महंगी चीजों के प्रति रुझान अधिक रहेगा। धन खर्च भी अधिक होगा। आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करें। आपकी कोई बात आपके बॉस को बुरी लग सकती है। आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। परिवार में खुशियां आएंगी।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दिन बेहतर रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो आपको उसके लिए कुछ लोगों से मिलना जुलना पड़ सकता है। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आप अपने काम करने के प्रयासों में तेजी ला सकते हैं। धन लाभ होगा। मान सम्मान बढ़ेगा।

कन्या (VIRGO): आज का दिन अनुकूल है। सम्‍मान के मामले में लाभ होगा। कारोबार में यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। परोपकार के कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने खर्चों को बढ़ने से रोकने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। यदि माताजी को कोई सेहत संबंधित समस्या हो, तो उसमें आपको लापरवाही करने से बचना होगा। रोजगार की तलाश में परेशान लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। राजनीति में किस्मत चमक सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको घर परिवार में सुख शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके मन में किसी काम को लेकर आज संशय बना रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको किसी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचना होगा। आपको काम को लेकर भाग दौड़ अधिक रहने वाली है। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा। परिवार से खुशखबरी मिलेगी।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खुब पसंद आएंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी, लेकिन आप सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। आप बेवजह यात्रा करने से बचे। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य व संयम रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत में तेजी लायेगे।  आपको किसी लापरवाही के कारण कोई नुकसान होने की संभावना है। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा और संपत्ति को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। रोजगार के अवसर मिलेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। नयी योजनाएं सफल होंगी।