21 मई: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 21 मई 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1819: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता था।

📗📗1840: न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।

📗📗1851: दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई।

📗📗1881: अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना।

📗📗1904: पैरिस में फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना।

📗📗1918: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।

📗📗1991: तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या।

📗📗 1994: सुष्मिता सेन मनीला में संपन्न 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में खिताब से नवाजी गईं।

📗📗2003: विश्व के 190 से भी अधिक वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय संधि के खिलाफ़ ऑस्ट्रेलिया ने जिनेवा में मंजूरी दी थी।