उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
होंगी यह सुविधाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए आश्रय स्थल (शेल्टर) बनाने की तैयारी है। जो आपदा से बचाव के लिए होगा। चारधाम में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 10 खास शेल्टर बनाए जाएंगे। इनमें खान-पान, रहन-सहन और इलाज की सभी सुविधाएं होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शेल्टर विश्व बैंक पोषित यू प्रिपेयर योजना के माध्यम से राज्य आपदा प्रबंधन विभाग तैयार कराएगा। बताया है कि यह योजना अगर कारगर साबित होती है तो यह योजना राज्य के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी लागू होगा। आपदा प्रबंधन विभाग ने इस काम के लिए संस्था के चयन की प्रक्रिया को शुरू कर दी है। इसमें संस्था से आवेदन मांगे गए हैं। चयनित एजेंसी बहुउद्देशीय शेल्टर को लेकर परामर्श, डिजाइन और संचालन को लेकर सुझाव देगी।