उत्तराखंड: कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए यह दो एप तैयार, मोबाइल में मिल जाएगी जरूरी जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए विकसित किए गए हैं।

किसानों को मिलेगी सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद (बायोटेक) ने यह दो एंड्रॉइड एप विकसित किए हैं। बायोटेक की वैज्ञानिक डॉ. साक्षी पैन्युली और प्रतिभा नेगी ने यह एप विकसित किए हैं। इससे स्वस्थ पशु-समृद्ध उत्तराखंड एप पशुपालन क्षेत्र में किसानों को नई दिशा मिलेगी। यह ऐप संपन्न खेती-संपन्न उत्तराखंड एप है। इन दोनों एप पर भाषा संबंधी चयन का विकल्प दिया गया है, जिसमें हिंदी सहित कुमाऊंनी और गढ़वाली आदि स्थानीय भाषाएं भी शामिल हैं। एप को अलग-अलग भागों के आधार पर डिजाइन किया गया है। दोनों एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं जिन्हें किसी भी एंड्रॉयड मोबाइल में इंस्टॉल किया जा सकता है।

यह दो एप

संपन्न खेती-संपन्न उत्तराखंड एप
स्वस्थ पशु-समृद्ध उत्तराखंड एप