उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बारिश और ओलावृष्टि का आरेंज अलर्ट जारी, मानसून को लेकर भी आई अपडेट

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की आशंका जताई है। उत्तराखंड में मानसून की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मानसून केरल में दस्तक दे चुका है और जून मध्य तक उत्तराखंड पहुंचने का अनुमान है। उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने का अनुमानित समय 20 जून माना जाता है। जिसमें पांच दिन कम या अधिक होना भी सामान्य माना जाता है। मानसून पहुंचने से पहले होने वाले प्री मानसून शावर भी तेज होने की आशंका है। इस बार मई में अब तक सामान्य से लगभग दोगुना वर्षा हो चुकी है और आगामी मानसून सीजन में भी वर्षा अधिक रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तीव्र वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा चंपावत, पौड़ी, नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश की आशंका है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।