RJD प्रमुख लालू यादव का बड़ा फैसला, बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। RJD प्रमुख लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबू में लालू यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। जिसमे उन्होंने बताया कहा कि, अब परिवार और पार्टी में तेजप्रताप की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने लिखा- निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है‌। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।

कहीं यह बात

दरअसल बीते कल शनिवार 25 मई को तेजप्रताप ने अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। जिसमे उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था कि वो एक के साथ पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं। साथ ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर भी शेयर की थी। वहीं पोस्ट वायरल होने के बाद तेजप्रताप यादव ने पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा कि मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरे तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालो को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने सुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें।