देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन चल रहा है। आईपीएल 2025 के नॉकआउट मुकाबले 29 मई से शुरू होंगे। पहला क्वालीफायर 29 मई को, एलिमिनेटर 30 मई और फिर क्वालीफायर-2 एक जून को होगा। आईपीएल 2025 का फाइनल तीन जून को खेला जाएगा।
आज इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा। आज 27 मई (मंगलवार) को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बाद 7:30 बजे से लखनऊ में मुकाबला खेला जाएगा।
इतने बजे से शुरू होगा मैच
आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।
कल कौन जीता
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में सोमवार को मुंबई और पंजाब के बीच खेले गए मैच में श्रेयस अय्यर की पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 184 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 187 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। इसके साथ ही पंजाब क्वालिफायर-1 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।