28 मई: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस आज, इस खास पहल व जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हुई शुरूआत, जानें

आज 28 मई 2025 है। आज विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस है। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस, जिसे मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के रूप में भी जाना जाता है, 28 मई को मनाया जाने वाला एक एनुअल ग्लोबल एडवोकेसी डे है। 

यह खास उद्देश्य

इस दिन का उद्देश्य पूरे विश्व में जागरूकता बढ़ाना तथा मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (MHM) की उचित प्रथाओं को बढ़ावा देना है। साथ ही पीरियड्स के दौरान महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली विभिन्न चुनौतियों को संबोधित करना है। यह दिवस एक वैश्विक पहल है। जिसका उद्देश्य लोगों को पीरियड्स के हाइजीन के लाभों के बारे में शिक्षित करना, इससे जुड़े टैबू को तोड़ना और हाइजीन, शिक्षा तक बेहतर पहुंच की वकालत करना है। साथ ही यह दिन चुप्पी तोड़ने, जागरूकता बढ़ाने और मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित नकारात्मक सामाजिक मानदंडों को बदलने का दिन है। यह राजनीतिक प्राथमिकता बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर, राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर भी कार्रवाई को उत्प्रेरित करने पर ध्यान केंद्रित करता है।

जानें कब हुई शुरूआत

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस की शुरुआत 2013 में जर्मनी स्थित गैर-लाभकारी एनजीओ वाश यूनाइटेड द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर महिलाओं को लाभ पहुंचाना था। यह वर्ष 2013 में जर्मनी स्थित NGO WASH United द्वारा शुरू किया गया। शुरुआत में इसे मासिक धर्म के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये 28 दिवसीय सोशल मीडिया अभियान के रूप में शुरू किया गया। सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण 28 मई, 2014 को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस की स्थापना हुई।