अल्मोड़ा: मौसम में हो रहें बदलाव का लोगों की सेहत पर पड़ रहा असर, बुखार, खांसी, सर्दी जुकाम, पेट दर्द के बढ़ रहें मरीज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में हो रहें बदलाव से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।

सामने आ रहे यह लक्षण

जानकारी के अनुसार अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बदलते मौसम के चलते बुखार, सर्दी जुकाम, पेट दर्द, दांत दर्द, कान दर्द, एलर्जी आदि रोगों के मरीज बढ़ रहें हैं। अधिकतर मरीजों में बुखार, खांसी, जुकाम, गले में दर्द आदि की समस्या देखने को मिल रही है। जिस पर चिकित्सकों ने सलाह दी है कि पानी खूब पीएं। बासी भोजन से परहेज करें।