उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 30 अप्रैल से यात्रा का आगाज हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
चारों धामों में पंहुच रहा आस्था का सैलाब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पंहुच रहें हैं। जिसमे केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां धाम में प्रतिदिन 19 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक 16 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम व हेमकुंड साहिब की यात्रा कर चुके हैं।
🌼🌼अभी तक यमुनोत्री धाम में 2 लाख 93 हजार 163 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। 28 मई को 13 हजार 957 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए।
🌸🌸अभी तक 2 लाख 79 हजार 047 श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंच चुके है। 28 मई को 13 हजार 898 श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।
🌺🌺अभी तक 4 लाख 35 हजार 226 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं। 28 मई को 18 हजार 935 श्रद्धालुओं ने बदरी-विशाल के दर्शन किए।
🍀🍀अभी तक 6 लाख 25 हजार 837 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। 28 मई को शाम 07 बजे तक 25 हजार 815 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।
🌻🌻अभी तक हेमकुंड साहिब में 9 हजार 174 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।