अल्मोड़ा: शारदा पब्लिक स्कूल में लगी जागरुकता पाठशाला, छात्र-छात्राओं ने ली यह लाभप्रद जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में दिनांक 30.05.2025 को महिला उ0नि0 बरखा कन्याल प्रभारी सीसीटीएनएस, अपर उ0नि0 मुदित वर्मा, कानि0 बलवन्त प्रसाद व म0कानि0 चम्पा दानू ने शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में नशे के प्रति जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी देकर जीवन में कभी नशे न करने के लिये प्रेरित किया।‌ साथ ही एन0डी0पी0एस0 एक्ट के बारे में जानकारी देकर कानूनी प्रक्रिया के बारे में समझाया।‌ इसके अलावा यातायात के नियम, साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध, नवीन कानून, मानव तस्करी, सिटिजन पोर्टल पर मिलने वाली ऑन लाइन सुविधाओं  व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों के सम्बन्ध में जानकारी दी।