भारत में कोरोना वायरस ने फिर बढ़ाई चिंता, एक्टिव मामले 3300 पार, केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी अलर्ट

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनिया भर में अपना कहर बरपाने के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है।

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ रहें केस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना का वहीं दौर धीरे-धीरे वापसी कर रहा है। एशिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद भारत में भी कोरोना के नये वैरिएंट के मामले बढ़ने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ हफ्तों से संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। देशभर में सक्रिय मरीजों की संख्या 3300 के पार पहुंच गई है। कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी अलर्ट मोड में आ गई है। देश में 8 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना के मरीजों की संख्या 100 से अधिक पहुंच गई है। इनमें कुछ राज्यों में मौत भी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार मामलों में इजाफे की मुख्य वजह कोरोना वायरस का नया वेरिएंट JN.1 है। देशभर में 1435 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी भी मिल गई है। लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़े चिंता पैदा कर रहे हैं।

कोरोना का नया वेरिएंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक JN.1 वेरिएंट, ओमिक्रॉन के BA.2.86 सब-वेरिएंट का एक स्ट्रेन है। जिसे ‘पिरोला’ भी कहा जाता है। इसे अगस्त 2023 में पहली बार देखा गया था। दिसंबर 2023 में WHO ने इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया। इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं, जो इम्यूनिटी कमजोर करते हैं। जो वायरस को इम्यून सिस्टम से बचने में मदद करते हैं और इसे ज्यादा संक्रामक बनाते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक ऐसे राज्य हैं जहां 100 से अधिक सक्रिय कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं। इन राज्यों में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।