उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में दून यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से ‘हिंदू अध्ययन केंद्र’ की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पहल को ‘युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़ने वाला कदम’ बताया है। एमए हिंदू अध्ययन कोर्स 2025-26 सत्र से शुरू होगा, जिसमें पहले चरण में 20 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसकी शुरुआत के फैसले पर शिक्षाविदों और छात्रों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस संबंध में वाइस चांसलर प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने बताया कि इस विभाग में वेद, उपनिषद, पुराण और भारतीय दर्शन जैसे विषयों को मल्टी-डिसिप्लिनरी अप्रोच के तहत पढ़ाया जाएगा ताकि छात्रों को समग्र ज्ञान मिल सके।
देखें कब होगी परीक्षा
इसके लिए प्रवेश परीक्षा तिथि: 22 जून 2025 से शुरू होगी। सीटें: 20 (प्रारंभिक चरण) है। कोर्स प्रारंभ: जुलाई 2025 से शुरू होगा।