उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रही भक्तों की भीड़, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए चारों धामों के दर्शन, केदारनाथ धाम में हर दिन बन रहें नये रिकॉर्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 30 अप्रैल से यात्रा का आगाज हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

चारों धामों में पंहुच रहा आस्था का सैलाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पंहुच रहें हैं। जिसमे केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक 20 लाख 68 हजार 977 श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं। वहीं 3 जून को 75 हजार 266 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की। इसमें हेमकुंड साहिब के श्रद्धालु भी शामिल हैं।
🌼🌼अभी तक 3 लाख 60 हजार 46 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं। 3 जून को 9960 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए।
🌸🌸अभी तक 3 लाख 52 हजार 598 श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन को पहुंच चुके हैं। 3 जून को 11 हजार 151 श्रद्धालुओं ने मां गगोत्री के दर्शन किए।
🌺🌺 अभी तक 5 लाख 61 हजार 222 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। 3 जून को 23 हजार 659 श्रद्धालुओं ने बदरीविशाल के दर्शन किए।
🌻🌻अभी तक 28 हजार 306 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच चुके हैं। जबकि 3 जून को 7935 श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब दरबार के दर्शन किए।

केदारनाथ धाम में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

🍀🍀2 मई से शुरू हुई केदारनाथ धाम की यात्रा में सबसे ज्यादा भक्त पहुंचे हैं। अभी तक 7 लाख 66 हजार 805 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं 3 जून को 22 हजार 543 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए।