उत्तराखंड: इस दिन से शुरू होगा कृषि विभाग उत्तराखंड एग्री मित्र-2025 महोत्सव, किसान, स्वयं सहायता समूह समेत यह होंगे शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में कृषि विभाग उत्तराखंड एग्री मित्र-2025 महोत्सव का आयोजन होने वाला है।

महोत्सव का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आयोजन 14 और 15 जून को देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में होगा। प्रदेश में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों को आधुनिक तकनीक, नवाचारों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में प्रदेशभर से किसान, एफपीओ, स्टार्टअप्स, विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थान, सहकारिता समितियाँ और स्वयं सहायता समूह भाग लेंगे। साथ ही मेले की प्रमुख विशेषताओं में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, मोटे अनाज (मिलेट्स) पर विशेष चर्चा, वैज्ञानिक सत्र और नवाचारों की प्रस्तुति शामिल होंगी।

यह होंगे शामिल

इस संबंध में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी दी है। बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों की उपस्थिति में होगा।