अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की आज 07 जून 2025 को एक मासिक बैठक अखिल भारतीय पूर्व सैनिक कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में दूर दराज से पूर्व सैनिक पंहुचे। जिसमे पूर्व सैनिकों के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।
पूर्व सैनिकों की तरफ से कुछ सुझाव रखें गये
✅✅ प्रति वर्ष जल मूल्य वृद्धि पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। जिससे जनता को राहत मिले।
✅✅ बाजार में अतिक्रमण पर नगर निगम द्वारा लगातार संज्ञान लेना चाहिए।
✅✅ लाला बाजार में सुबह के समय में मजदूरों का जगह जगह जमवाड़ा लगने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है। इनके लिए कही अलग जगह का चुनाव हो।
✅✅ बाहरी लोगों का सख्ती के साथ सत्यापन करना चाहिए। जिससे बड़ी घटना न हो।
✅✅सुशासन व स्वच्छ भारत मिशन को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र में गड्ढा मुक्त सड़क व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए ।
रहें मौजूद
इस मासिक बैठक में अध्यक्ष, केशव दत्त पांडेय, पी.जी. गोस्वामी, रघुवीर सिह सांगा, नरेन्द्र कुमार, विनोद गिरी, सुरेन्द लाल टम्टा, मोहन जोशी, प्रकाश सिंह बोरा, कै. त्रिलोक सिंह, कै. महेंद्र सिंह, हरीश बिष्ट आदि समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।