अल्मोड़ा: कार में घरेलू सामान बताकर पुलिस को उलझाने की कोशिश, बरामद हुआ 2 लाख से अधिक का गांजा, गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है‌। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में आज दिनांक 7.06.2025 की तड़के सल्ट पुलिस टीम द्वारा मरचूला चैक पोस्ट पर रामनगर की ओर जा रही इन्डिगो कार संख्या- UK01-A-5977 चैक किया गया और चालक से कार की पिछली सीट पर रखे प्लास्टिक के कट्टे रखे सामान के बारे में पूछा तो घरेलू सामान है कहने लगा शक होने पर चैक किया तो कट्टे में 7.675 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । जिसमे बाद थाना सल्ट में  FIR NO- 12/25 धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई और वाहन को सीज किया गया।
अभियुक्त अनिल कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र कृपाल सिह निवासी ग्राम भैचिलिम (झाले) पो0 तकुलसारी थाना थलीसैण जिला पौडी गढ़वाल गांजे को थलीसैण से रामनगर ले जा रहा था। जिसकी कीमत-1,91,875/-  रुपये है।

थाना सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल

1- अ0उ0नि0 लोमेश कुमार,
2- हे0कानि0 दीपक कुमार, 
3- हे0कानि0 चन्द्रपाल सिंह
4- कानि0 नरेन्द्र सिंह रौतेला