उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में बीते कल शनिवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई।
इतने खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल विभाग और उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कुल 170 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। नौ जून तक प्रतियोगिता आयोजित होगी।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
इस मौके पर उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव के बाद प्रदेश में यह ऐसी पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हो रही है, जिसके पदक विजेता इस आरक्षण लाभ के दायरे में आएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बहुत तेजी से बॉक्सिंग का पावर सेंटर बन रहा है और 38 वें राष्ट्रीय खेलों में भी प्रदेश के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था।