भारत रचेगा एतिहासिक उपलब्धि, भारत के शुभांशु शुक्ल अंतरिक्ष में जाने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय, कल रवाना होगा यह मिशन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं।‌ भारत जल्द एक बड़ी एतिहासिक उपलब्धि दर्ज करने वाला है।

यह मिशन‌ आज होगा रवाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के शुभांशु शुक्ल अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनने वाले हैं। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में पहुंचने वाले पहले भारतीय होंगे। जो भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन है। साथ ही देश के पहले अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले मानव मिशन के लिए चयनित शुभांशु शुक्ला आज 10 जून को एग्जियोम-4 स्पेस मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना होने वाले थे। लेकिन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए Axiom-4 मिशन लॉन्चिंग को खराब मौसम के कारण एक दिन के लिए टाल दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट करके यह जानकारी दी है। लिखा, ‘मौसम की स्थिति के कारण, भारतीय गगनयात्री को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भेजने के लिए Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग 10 जून की जगह 11 जून को पोस्टपोन कर दी गई है। लॉन्चिंग का अगला समय 11 जून को शाम 5:30 बजे है। शुभांशु शुक्ल इस अभियान के दौरान कई वैज्ञानिक मिशन्स को अंजाम देंगे।

यह अंतरिक्ष यात्री भी शामिल

इस मिशन को अमेरिका के अंतरिक्ष अभियानों से जुड़ी कंपनी एग्जियोम स्पेस और नासा के सहयोग से अंजाम दिया जा रहा है। इसके साथ ही एलन मस्क की स्पेसएक्स इस मिशन में अहम भूमिका निभाएगी। इस मिशन में शुभांशु के साथ तीन और अंतरिक्ष यात्री शामिल रहेंगे।