देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनिया भर में अपना कहर बरपाने के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है। जिससे कोरोना के तीसरी लहर का डर बना हुआ है।
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ रहें केस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना का वहीं दौर धीरे-धीरे वापसी कर रहा है। एशिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद भारत में भी कोरोना के नये वैरिएंट के मामले बढ़ने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 11 जून के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर तकरीबन 7,121 तक पहुंच गई है। जिसमे करीब 7,644 लोग अब तक संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। वहीं, बीते 24 घंटों में 3 मौतों की पुष्टि हुई है, जिससे इस साल कोरोना वायरस से होने वाली कुल मौतों की संख्या 68 हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक देशभर में सबसे अधिक मामले केरल राज्य से सामने आ रहे हैं। यहाउ 2,223 एक्टिव केस दर्ज किए जा चुके हैं। इसके बाद गुजरात में तकरीबन 1,223 इसके बाद दिल्ली में 757 और पश्चिम बंगाल में 747 के आस पास कोरोना के एक्टिव मामले है।
कोरोना का नया वेरिएंट
रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस के मामलों में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स जैसे JN.1, NB.1.8.1, LF.7 और XFC को जिम्मेदार माना जा रहा है।