अल्मोड़ा: कोरोना वायरस को‌ लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, यह अस्पताल अलर्ट मोड पर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

स्वास्थ्य विभाग ने बरती सतर्कता

जानकारी के अनुसार देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में तैनात चिकित्सा अधिकारियों को मौसमी बीमारियों जैसे लक्षणों वाले मरीजों की रोजाना रिपोर्ट देने और आम लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला अस्पताल सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। हालांकि अभी तक अल्मोड़ा जिले में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा एहतियात बरती जा रही है।