अल्मोड़ा: फर्जी प्रमाणपत्रों से स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति का मामला, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्वास्थ्य विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों के नाम पर नियुक्ति का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस में दी तहरीर

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में सीएमओ ने पुलिस में तहरीर दी। जिसमे बताया है कि कहा कि वर्ष 1989 को अरुण शुक्ला निवासी बरी महतैन जिला कानपुर, बीरबल सिंह निवासी हरिहरपुर फर्रुखाबाद और जयवीर सिंह निवासी अन्दरसा, महालीख कानपुर ने अल्मोड़ा स्वास्थ्य विभाग में बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के रूप में तैनाती ली। उस दौरान जांच में तीनों के प्रमाणपत्र फर्जी मिले। जिससे पहले विभाग कार्रवाई करता तीनों आरोपी 1992 में कोर्ट चले गए। कोर्ट ने कार्रवाई पर स्टे लगा दिया। 2012 में स्टे हटा तो अरुण कुमार को बरी कर दिया गया। जबकि, बीरबल न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इसके चलते उसके केस को खारिज कर दिया। 2021 में बीरबल रिटायर्ड हुआ और उसने सेवानिवृत्ति की धनराशि के लिए आवेदन किया। धनराशि भुगतान के लिए विभाग ने उसके कार्यकाल की जांच की तो फिर से यह मामला सामने आ गया।

जांच शुरू

जिसके बाद पुलिस ने यूपी निवासी तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।