उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार से जुड़ी खबर है। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से प्रदेश स्तरीय संस्कृत गान प्रतियोगिता आयोजित होगी।
प्रतियोगिता का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा संस्कृत गान प्रतियोगिता के तहत जनपद स्तरीय ई-संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के लिए 5 जुलाई से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे। बताया है कि प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागी दो से तीन मिनट का सुंदर एवं आर्कषक वीडियो बनाकर अपने जनपद संयोजक के पास व्हाट्सएप के माध्यम से भेजेंगे।
📌📌वीडियो प्रेषण 15 जुलाई और दर्शकों की गणना 25 जुलाई तक रात्रि 8 बजे तक होगी। 5 अगस्त को परिणामों की घोषणा की जायेगी।
📌📌जिसमे प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को 3100 का नकद पुरस्कार मिलेगा।
📌📌द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वालों को 2100 नगद पुरस्कार मिलेगा ।
📌📌तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 1500 रूपये की नकद धनराशि प्रदान की जायेगी। साथ ही ई-प्रमाण पत्र भी प्रदान दिये जायेंगे।
📌📌13 जनपदों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में सर्वाधिक दर्शन संख्या प्राप्त करने पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 1500, द्वितीय 1200, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 1000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जायेगी।