अल्मोड़ा: अग्निवीर परीक्षा में शामिल हो रहें युवाओं के लिए जरूरी सूचना, एक क्लिक में पढ़िए

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी जानकारी है।

ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए सेना कार्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी की सूचना दी जाएगी। यह सूचना तीन-चार दिन पहले एसएमएस से दे दी जाएगी। जिसे उम्मीदवार जेआईए वेबसाइड से डाउनलोड कर सकते हैं।

इन पदों पर भर्ती

सेना की ओर से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर के युवाओं के पंजीकरण हुए हैं।