उत्तराखंड: UKPSC की ओर से इस परीक्षा का परिणाम किया जारी, यहां देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पुलिस उपाधीक्षक (पुलिस दूरसंचार) परीक्षा 2024 के अंतर्गत अभ्यर्थियों की लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है।

परिणाम जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा में सफल घोषित 17 विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी किए गए हैं। जिसे अभ्यर्थी आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। वहीं लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा के बाद साक्षात्कार परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए उक्त अभ्यर्थियों का शारीरिक स्वास्थ्य एवं न्यूनतम शारीरिक अर्हता परीक्षा आयोजित की जाएगी। साथ ही अभिलेखों का सत्यापन भी किया जाएगा। वेबसाइट psc.uk.gov.in