उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पंहुची है। बीते कल शुक्रवार को वह अपने जन्मदिन पर देहरादून में दिव्यांग बच्चों के बीच पंहुची। इस मौके पर वह भावुक भी हो गई।
उन्नत प्रौद्योगिकी की सहायता से दिव्यांगजन भी मुख्यधारा में दें सकते हैं अपना योगदान- राष्ट्रपति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईवीएच) में बच्चों के बीच पहुंचीं। इस मौके पर बच्चों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए गीत तुम जियो हजारों साल.. प्रस्तुत किया। दिव्यांग बच्चों की ओर से मिलीं इन शुभकामनाओं को पाकर राष्ट्रपति मुर्मु भावुक हो गईं और आंसू पोछते नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि किसी देश या समाज की प्रगति का आकलन इस बात से लगाया जा सकता है कि उस समाज में लोग दिव्यांगजनों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान और प्रौद्योगिकी का युग है। उन्नत प्रौद्योगिकी की सहायता से दिव्यांगजन भी मुख्यधारा में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान समावेशी शिक्षा प्रणाली और नवीनतम तकनीकी संसाधनों के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दे रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को जीवन के हर क्षेत्र में दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास करने चाहिए।
रहें मौजूद
इस दौरान मंच पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।