उत्तराखंड: पहले सोनम और अब रीना, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी का मामला देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुरादाबाद निवासी महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की बिजनौर में हत्या कर दी। जिसके बाद पति का शव उत्तराखंड के कोटद्वार में फेंक दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुरादाबाद की रहने वाली रीना सिंधु के पति रविंद्र कुमार का पांच जून को कोटद्वार (उत्तराखंड) शव मिला था। जिस पर उत्तराखंड पुलिस इस घटना की कई दिनों से जांच कर रही थी। अब शनिवार को इस मामले का खुलासा हुआ है। सीसीटीवी, साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने हत्यारोपी रीना सिंधू निवासी सी-51 रामगंगा बिहार, थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद और पारितोष कुमार निवासी ग्राम सराय, पुरैनी, थाना नगीना, जनपद बिजनौर (यूपी) को नगीना से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया है।

भाई ने पुलिस में दी थी तहरीर

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में शव की पहचान होने के बाद मृतक के भाई राजेश कुमार ने उत्तराखंड पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया गया कि उनके भाई रविंद्र का पहली पत्नी आशा से मनमुटाव चल रहा था। इसके बाद उसका भाई हरिद्वार आकर रहने लगा। यहां उसका संपर्क रीना सिंधू नाम की एक लड़की से हो गया। इसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की दूसरी पत्नी और उसके प्रेमी परितोष कुमार ने संपत्ति और प्रेम प्रसंग के कारण उसकी हत्या की थी। शादी के बाद दोनों में भी मनमुटाव होने लगा।‌ मुरादाबाद स्थित मकान बेचने के मामले में उनमें कई बार झगड़ा हो चुका था। इस बीच रीना की फिजियोथेरेपी सेंटर में परितोष कुमार से मुलाकात हो गई और दोनों को प्यार हो गया। रीना ने परितोष से मिलकर रविंद्र को मारने का प्लान बनाया। साथ ही मकान बेचकर परितोष को 10 लाख रुपये देने का वादा किया। पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने रविंद्र कुमार की हत्त्या 31 मई के नगीना में पारितोष के घर पर की थी। पहले पति को अपने प्रेमी के घर पर शराब पिलाई। फिर फावड़े से गले पर वार करके मौत के घाट उतार दिया। फिर शव को जंगलों में फेंक दिया। 5 जून को शव को बरामद किया गया।