उत्तराखंड दुखद: हरियाणा से देहरादून कार से पहले सफर पर निकले पांच दोस्त, खींच ले गई मौत, चार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में बीते कल रविवार तड़के देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

चार लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी। जो  आशारोड़ी के पास सामने चल रहे ट्राले से टकरा गई। पुलिस के अनुसार घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से दून कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अंकुश, पारस निवासी पुरखास धीरन, सोनीपत हरियाणा अंकित, तहसील जुलाना, जींद हरियाणा और नवीन, रोहतक हरियाणा के लिए रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए विनय को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसके परिजन उसे अपने साथ सोनीपत उपचार के लिए ले गए हैं।

खरीदी थी नयी कार

रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों में अंकुश ने शनिवार को पास के गांव से ही सेकेंड हैंड कार खरीदी थी। इसके बाद सभी ने देहरादून घूमने का प्लान बनाया था। जो‌ शनिवार को अपने इन चारों दोस्तों को अपने साथ ले गया। ये सभी सोनीपत से शनिवार शाम को देहरादून के लिए निकले थे। कई घंटे का सफर तय करने के बाद यह हादसा हो गया।