उत्तराखंड: प्रदेश के आईटीआई में सत्र 2025-26 के लिए शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया, ऐसे मिलेगा दाखिला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। युवाओं के लिए जरूरी जानकारी सामने आई है। उत्तराखंड के 81 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते शुक्रवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है। यह प्रक्रिया 27 जून से शुरू हुई है। जो 20 जुलाई तक चलेगी। इस संबंध में निदेशक संजय कुमार ने बताया कि इस बार 36 ट्रेडों में कुल 9,656 सीटों के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.vpputtarakhand.in या www.dsde.uk.gov.in पर जाकर आईटीआई (एनसीवीईटी) सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।